khabre

रविवार, 30 मई 2010

आवेदन कर्ता इराक में, बेटा इग्जाम में, वाह क्या बात है



कल कुरुक्षेत्र में मेरा क्लर्क का इग्जाम था . वैसे ये 
टेस्ट मैंने उस वक्त भरा था जब में स्नातक नही हुआ था .
कुरुक्षेत्र विशवविद्यालय  ने एक कीर्तिमान जरुर बनाया की
 जो इग्जाम पहले हो चुके थे और किसी कारणवश उनमे
 रुकावट आ गई थी, को उन्ही पैसो में दोबारा
 लिया गया वो भी दो तीन साल बाद .
कम से कम बेरोजगारो पे दोबारा फार्म भरने की मार 
तो नही पड़ी .

लोग सामान्य की तरह बातें करते नजर आये . कोई कह
 रहा था कि जिनको लगना   हैं वो तो सी.ऍम. साहब की 
सिफारिश से ही लगेंगे. जितने मुह उतनी बातें.
कुछ बोल रहे थे की इनमे तो वो लगेंगे जो रोहतक के होंगे .
कुछ भी कहो पूरा दिन कैसे बीत गया पता ही नही चला.

बस कुछ अजीब सी बातें जरुर हुई और उनमे से
 एक को मैं  शेयर करना चाहूँगा .


हुआ यू की एक लड़का अपने पिताजी की जगह पे इग्जाम
 देने आया हुआ था तो वो विशवविद्यालय  के कर्मचारियों के हत्थे चढ  गया.

लड़के ने कहा की उसकी इच्छा थी की उसका पिताजी ये जॉब करे .
उसके पिताजी ईराक में हैं इस वक्त .



विस्त्रीत खबर भी पढ़ लीजिए आप. 
(सोजन्य से पंजाब केसरी, हरियाणा  )


खबर एक नजर में  नीचे :-









शुक्रवार, 28 मई 2010

हैं किसी में इसके जैसी लचक ..........वाह क्या बात हैं


दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं 
आज ऐसे ही एक कलाकार के आपको भी दर्शन कराते हैं 
तो देखो कैसे ये अपनी कला को अंजाम देता हैं .



सबसे पहले ये एक बॉक्स में खडा हो जाता हैं 
कुछ ऐसे 
.
.
.
.



फिर अपने आपको ठीक तरह से झुकाते हुए 
ये बॉक्स में जगह बनता हैं 
कुछ ऐसे
.
.
.
.
.




 उसके बाद बारी आती हैं जी गर्दन और 
बाकी के शरीर कि 
कुछ ऐसे
.
.
.
.
.
.
.



और ये लो जी सामान पैक हो गया जी 
कुछ ऐसे 
.
.
.
.
.


 





मंगलवार, 25 मई 2010

क्या वो लोग जो विरोध कर रहे हैं ....गलत है ? आपका क्या विचार हैं

कल सुबह जैसे ही अखबार को खोला तो एक खबर से दिल खोल उठा (आप समझ ही सकते हो की फोर्टी सेवेन के तापमान में क्या हुआ होगा ). 
खबर थी दिल वालो के शहर दिल्ली से . खबर में लिखा था की केंन्द्र की कांग्रेस सरकार ने यह निर्णय लिया हैं की आगामी खेलो, जो दिल्ली में होने वाले हैं और जिसमे पूरे विश्व से खिलाडी आयेंगे को भोजन के रूप में बीफ (गौमांस ) परोसा जाएगा .
अब करनाल में गौशाला वालो ने इसका जमकर विरोध किया . उनका कहना था की गौ का हिंदू धर्म में एक पवित्र स्थान हैं .  और इसमें हिन्दुओ के सारे देवताओं का अंश होता हैं . तो हम अपनी आँखों से ये सब कैसे देखे, हम अपने होते हुए ऐसा कुछ भी नही होने देंगे .
अब आप ही बताइये क्या ये सब अपने यहाँ होने देना चाहिए . क्या सिर्फ ये गौशाला वालो का ही मुद्दा हैं .
अगर नही तो उनको अपना समर्थन दीजिए .


                 
   

" धीर हो धीरज धरने का अब नही समय रहा
उसका विरोध करो जो केन्द्र सरकार ने कहा 

अपनी संस्कृति को लोभियो के हाथो नीलाम न होने दो 
हर काम हो जाये चाहे, बस अब ये काम ना होने दो "



संजीव राणा
हिन्दुस्तानी